Home trending Aaj Ka Rashifal, 05 दिसंबर 2017: सिंह राशि वालों को महिला...

Aaj Ka Rashifal, 05 दिसंबर 2017: सिंह राशि वालों को महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ मिलेगा, इस राशि वालों को मिलेगा विदेश जाने का मौका

1925
0
SHARE
Facebook
Twitter
5 December 2017 rashifal

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: मिथुन – आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

मेष – नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। विचारों में स्पष्टता ना होने से उलझने महसूस करेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बंधुओ में तालमेल रहेगा। स्त्रियां वाणी पर संयम रखें।


वृषभ – मित्रों का सहयोग मिलेगा। विश्वासघात से सावधान रहें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज धन अधिक खर्च होगा। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। मन अशांत रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन – आर्थिक लाभ मिल सकता है। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


कर्क – सेहत का ख्याल रखें। आज आपका किसी से मन मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। कोई जरूरी फैसला ना लें। गलतफहमी के कारण वाद-विवाद हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है।

सिंह – आज का दिन लाभकारी होगा साबित होगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। बाहर जाने के योग हैं।


कन्या – नए कार्य शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सरकारी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं।

तुला – नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। तीर्थस्थान पर जाने के योग हैं। विदेश जाने के योग हैं या विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष के कारण चिंता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। यात्रा पर जाने से बचें।


वृश्चिक– ऑफिस के काम से आप व्यस्त रहेंगे। अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु – धन अधिक खर्च होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।


मकर – व्यापार में विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। कारोबारियों को मुनाफा मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। संतानों की चिंता रहेगी।

कुंभ – किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मन में अशांति रहेगी।


मीन – नौकरी में समस्याएं आ सकती है। माता को स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। आय में स्‍थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here