Home trending Aaj Ka Rashifal, 06 दिसंबर 2017: कर्क राशि नौकरी में अफसरों का...

Aaj Ka Rashifal, 06 दिसंबर 2017: कर्क राशि नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, इस राशि के जातक धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं।

1078
0
SHARE
Facebook
Twitter
aaj ka rashifa 6 december 2017 dainik rashifal

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: कन्या – शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा।

मेष – आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।


वृषभ – आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें।

मिथुन – किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। अकस्मात का योग है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।


कर्क – नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

सिंह – पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी।


कन्या – शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। बातचीत में संयम बरतें। मित्रों से भेंट हो सकती है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।

तुला – हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।



वृश्चिक – परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु – शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। आलस्‍य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।


मकर – भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ – आय में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। माता से लाभ होगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।


मीन– कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here