Home trending Aaj Ka Rashifal,30 January 2018: सिंह राशि वालों का परिवारजनों के साथ...

Aaj Ka Rashifal,30 January 2018: सिंह राशि वालों का परिवारजनों के साथ मत-भेद हो सकता है। धन की लेन-देन से सावधान रहे

1102
0
SHARE
Facebook
Twitter
Aaj Ka Rashifal 2018 30 January

कन्या – निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है।

मेष – आज आपकी शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।


वृषभ – विदेश जाने के योग हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। मााता के स्वास्थ्य की चिंता से मन व्याकुल होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन – आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। कारोबार संबंधी यात्रा पर जा सकेंगे। धन लाभ के संयोग है। आज का दिन अच्छा होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।


कर्क – भाग्य की वृद्धि होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

सिंह – परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है।


कन्या – निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। अपने किसी से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पानी से संभलकर रहें।

तुला – आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। आज आपको संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ मिल सकता है।


वृश्चिक – आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा होने से आपका मन कार्यों में अच्छा लगेगा। साथ ही उत्साह व उर्जा अनुभव करेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।

धनु – विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धन लाभ के योग हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।


मकर – वाणी पर संयम रखें। गुस्सा पर काबू रखें। किसी यात्रा पर जाने से बचें। धन हानि के योग हैं। विश्वासघात मिल सकता है। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। नया काम करने से बचें।

कुंभ– घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

मीन– कारोबार में नुकसान से मन में घबराहट रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मित्रों से मुलाकात कर घूमने का प्लान बनाएंगे। मानसिक तनाव अधिक होने से सेहत भी खराब हो सकती है।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here