Home trending Aaj Ka Rashifal, 04 दिसंबर 2017: सिंह राशि वालों मानसिक रूप से...

Aaj Ka Rashifal, 04 दिसंबर 2017: सिंह राशि वालों मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी, इस राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ

1733
0
SHARE
Facebook
Twitter
Aaj Ka Rashifal, 04 दिसंबर 2017: सिंह राशि वालों मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी,

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017 : वृषभ – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। । खान-पान में भी संयम बरतें।

मेष – धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। धैर्य बनाए रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।


मिथुन – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा।

कर्क – नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढेगा।अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे।


सिंह – मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है।

कन्या – विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। साख ही आकस्मिक धनलाभ भी आप की चिंता को कम कर देगा। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।


तुला – किसी महिला मित्र से धन प्राप्‍ति हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक – आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी।


धनु – माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

मकर – मित्रों के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन और कीर्ति की हानि होने की संभावना है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।


कुंभ– आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी।

मीन– परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय के स्रोत विकसित होंगे। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here