Home trending ओवैसी बरसे PM मोदी पर कसा तंस- मोदी लोगो को सपने...

ओवैसी बरसे PM मोदी पर कसा तंस- मोदी लोगो को सपने बेच रहे हैं और अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है ?

590
0
SHARE
Facebook
Twitter

हैदराबाद के सांसद व एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवेसी ने कहा कि एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लोगो को सपने बेच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री यह बताएं कि वे लोगो को कौन से सपने बेच रहे हैं और कौन से सपने दिखा रहे हैं।


ओवेसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार पर की गई आलोचना का हवाला देते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा एक ब्योरोक्रेट के साथ साथ भाजपा के मार्गदर्शक और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वह भाजपा सरकार को आइना दिखा रहे हैं। इस के बावजूद अगर भाजपा सरकार होश में नहीं आती है तो ,तो यह मुनासिब नहीं है।


उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा के बयान को तकनीकी वजह बताया जा रहा है। सरकार निर्यात करने वालों के 65 हजार करोड़ रूपये भुगतान करने के रुख में नहीं है। देश का निर्माण विभाग ठप होकर रह गया है। छोटी और मध्यम वर्ग के उद्योग बंद हो गई हैं।

युवा के लिए कोई नौकरी नहीं है। आखिर प्रधान मंत्री देश को कौन से सपने दिखाना चाहते हैं और कौनसे सपने को बेच रहे हैं?


इस बयान पर हर इंसान अपनी प्रतिकिया दे रहा है इसपर आप क्या कहना चाहेगे ये आप निचे कमेंट करके बता सकते है

SUBSCRIBE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here