Home trending Aaj ka Rashifal राशिफल 5 अक्टूबर 2017 : आज इन 5 राशिवालों...

Aaj ka Rashifal राशिफल 5 अक्टूबर 2017 : आज इन 5 राशिवालों के साथ देंगे सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

145
0
SHARE
Facebook
Twitter

5 October horoscope, 5 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 5 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 5 October 2017, आज का राशिफल, 5 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

5 अक्टूबर 2017, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 5 October 2017.



राशिफल 5 अक्टूबर 2017 (Rashifal 5 October 2017 day)-

5 October horoscope, 5 अक्टूबर राशिफल, astrological Daily horoscope, daily predictions, Rashifal 5 October 2017, आज का राशिफल, ज्योतिषीय, दैनिक राशिफल, Rashifal 5 October 2017, आज का राशिफल, 5 अक्टूबर राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :



आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा।
दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप एकाग्रता बनाए रखें। आप जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :



आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेश जी कहते हैं आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। नौकरी में सम्मान बढेगा। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। परिवार वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

आज का राशिफल ( Rashifal 5 October 2017 )-

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।



वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।



मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको ऑफिस के कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं।



मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें।



SUBSCRIBE NOW

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here