Home trending Aaj Ka Rashifal 30 नवंबर 2017 : सिंह राशि वालो को स्वास्थ्य...

Aaj Ka Rashifal 30 नवंबर 2017 : सिंह राशि वालो को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस राशि वाले शुरू कर सकते हैं नया काम

1683
0
SHARE
Facebook
Twitter
aaj ka rashifal 30 november 20174

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: वृषभ – दूसरों से असहमती हो सकती है। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है।

आज का राशिफल, 30 नवंबर 2017 : वृषभ राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, इस राशि वाले शुरू कर सकते हैं नया काम

मेष – आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। आज आपका मन विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें।


वृषभ – दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। जिंदगी सही रास्ते पर है। आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। धन खर्च हो सकता है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन – आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।


कर्क – विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह – स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे। गलत कार्य करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा।


कन्या – दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। सोच-समझकर कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें।

तुला – सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।


वृश्चिक– आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

धनु – माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।



मकर – नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे।

कुंभ – आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नकारात्मक विचार को दूर रहें।

मीन – आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here