Home viral videos Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा के सामने डांस करते हुए फटी इस जज...

Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा के सामने डांस करते हुए फटी इस जज की पेंट, देखें विडियो

69
0
SHARE
Facebook
Twitter
terence-lewis-rips-pants-on-nach-baliye-8-stage-sonakshi-sinha-erupts-in-laughter

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल्स को कई बार वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ता है। ऎसी घटना बडी शर्मसार करने वाली होती है। लेकिन कई कई लोग भी होते हैं जो इस तरह की स्थिति में आने के बाद भी बहुत सुझबूझ से सामना करते हैं। लेकिन, इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद हर किसी की हंसी छूट गई। दरअसल, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल टीवी पर जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वह रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 8 को जज कर रही हैं।

terence-lewis-rips-pants-on-nach-baliye-8-stage-sonakshi-sinha-erupts-in-laughter

हाल में एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रोने लगी तो वहीं एक वाकये ने उन्हें लगातार हसंने पर मजबूर कर दिया। शो में परफॉर्मेंस देने के दौरान एक और जज टेरेंस लुईस की पैंट फट गई जिसे देखकर सोनाक्षी हंसती ही रही। इस मामले के चलते टेरेंस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में टेरेंस जज की भूमिका में हैं। प्रतिभागियों के कहने पर वह एक डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे। पैरों को फैलाने का एक स्टेप करते हुए टेरेंस 180 डिग्री पर घूम गए, तभी उनकी पैंट फट गई।

उस समय स्टेज पर टेरेस के साथ सोनाक्षी भी थीं। वह वहीं खड़ी थी और टेरेंस की पैंट फटने पर सोना जोर-जोर से हंसने लगी। इस शो में टेरेंस,सोनाक्षी और निर्देशक मोहित सूरी इस शो के जज हैं। पैंट फटने के तुरंत बाद ही प्रतिभागी और कोरियोग्राफर आ गए और उन्होंने टेरेंस को एक जैकेट दिया, जिससे टेरेंस ने खुद को ढक लिया। टेरेंस का यह वीडियो लोग लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें टेरेंस लुईस, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मोहित सूरी नच बलिए 8 के जज हैं। टेरेंस लुईस एक कोरियोग्राफर हैं जो खुद की कोरियोग्राफी कंपनी चलाते हैं, जिसका नाम टेंरेंस लुईस डांस कंपनी है। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here