Home trending Aaj Ka Rashifal, 18 नवंबर 2017: सिंह राशि वाले गुस्से पर काबू...

Aaj Ka Rashifal, 18 नवंबर 2017: सिंह राशि वाले गुस्से पर काबू रखें इस राशि वालों को मिलेगा कारोबार मे मुनाफा

2068
0
SHARE
Facebook
Twitter

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: सिंह राशि वालों को परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

मेष – आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं।

वृषभ – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।



मिथुन – नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं।

कर्क – घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।



सिंह – परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। गुस्से पर काबू रखें। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। आरोग्य मध्यम रहेगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।

कन्या – परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। गुस्सा पर काबू रखें। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नया काम करने से बचें। धन हानि के योग हैं। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें।



तुला – यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आज का दिन अच्छा होगा। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है।

वृश्चिक – धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा।
वास्तु के अनुसार कैसा होना चाइये आपका रसोईघर



धनु – बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। यात्रा-प्रवास करने से बचें। मित्रों से भेंट हो सकती है।

मकर – शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग रहेगा। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। पानी से संभलकर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



कुंभ– घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मीन– आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here