Home trending Aaj Ka Rshifal, 29 नवंबर 2017 : सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र...

Aaj Ka Rshifal, 29 नवंबर 2017 : सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वालों के परिवार में होंगे मांगलिक कार्य

1847
0
SHARE
Facebook
Twitter
aaj ka rashifal 29 november 2017 dainik rashifal

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: वृषभ राशि वालों खुद पर संयम बरतें। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2017: कन्या राशि वालों को मिलेगा परिवार का सहयोग, इस राशि वालों के परिवार में होंगे मांगलिक कार्यकर्क राशि – विचारों में नकारात्कता रहेगी।


मेष राशि – माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि – खुद पर संयम बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।


मिथुन राशि – मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। धन खर्च हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि – विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन हानि के योग हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें।


सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि – परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


तुला राशि – परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। मन अशांत रहेगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। धन की हानि होगी। गुस्से पर काबू रखें। माता का स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा।


धनु राशि – नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। क्रोध करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्‍य में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आध्यात्मिकता का आनंद बना रहेगा। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि – गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। घर में मनमुटाव हो सकता है। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।


कुंभ राशि – बातचीत में संयत बरतें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे।

मीन राशि – कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। गुस्से पर काबू रखें। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। संतान को कष्‍ट होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें। संतान को कष्‍ट होगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here