Home trending राम रहीम पर आंच आई तो एक सेकेंड में इंडिया को नक्शे...

राम रहीम पर आंच आई तो एक सेकेंड में इंडिया को नक्शे से मिटा देंगे : VIDEO

48544
2
SHARE
Facebook
Twitter

VIDEO: ‘राम रहीम पर आंच आई तो एक सेकेंड में इंडिया को नक्शे से मिटा देंगे’

साध्वी से रेप के मामले में शुक्रवार को CBI की विशेष अदालत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसला सुनाया। फैसला आने से पहले ही पंचकूला में राम रहीम के लाखों समर्थक जमा हो चुके थे। राम रहीम के समर्थक यहां लाठी-डंडों के साथ डटे हुए थे।

वहीं, फैसले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे पर वो सब धरे के धरे रह गए । इस बीच राम रहीम की एक महिला समर्थक का ऐसा विवादित वीडिया सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।


इस वीडियो में गुरमीत राम रहीम के समर्थक बड़ी संख्या में डटे हुए हैं और उनके बीच एक महिला समर्थक कह रही है, ‘जिस इंडिया का नाम इस वर्ल्ड में हमारे पिताजी (गुरमीत राम रहीम) ने चमकाया है। अगर हमारे पिताजी पर कोई आंच आ गई तो एक सेकेंड नहीं लगेगी इस इंडिया को नक्शे से मिटाने में।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

राम रहीम पर फैसले के बाद हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। हालांकि धारा 144 को दरकिनार कर करीब 1.5 लाख डेरा समर्थक पंचकूला में इकट्ठा हो गए थे। इस बीच हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि डेरा समर्थकों पर धारा 144 लागू नहीं होगी। रामविलास शर्मा ने कहा कि श्रद्धालु बहुत ही शांत हैं और वे किसी भी प्रकार के माहौल को बिगाड़ने के लिए इकट्ठा नहीं हुए हैं।



उन्होंने कहा कि बाबा गुरमीत राम रहीम ने पीएम मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को सफल बनाने में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब ना हो, सिर्फ इसके लिए धारा 144 लगाई गई है। पर कल जिस तरह का आतंक का मंजर देखने को मिला उसे देख कर सभी के होश उड़ गए |


SUBSCRIBE NOW

2 COMMENTS

  1. I am asking that to punishment to ram rahim with all supporter bcz truth is real life for all human.

    Reply
  2. is bolne wali ki juban badi chal rahi hai isko mere pass lekar aao mai batata hu india ka namo nissan kese mitate hai chahe wo neta ho ya baba ya desh ka koi bhi nagrik ho agr mere desh ko mitane ki baat tho dur ki hai agr wo 1 word bhi galt bolta hai, mai apni jaan ki parwah kiye bina uska sir alag kr dunga
    jiska khate ho jiska phnete ho jha rhte ho usi ko katam krne ki baat kr rhi hai 1 baar bas 1 baar muje milado is se fir mai jo krunga sayd tak kisi ne nai kiya hoga wo bhi kanoon ke dayire mai rah kr

    Reply

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here