Home trending Aaj Ka Rashifal, 27 नवंबर 2017: सिह राशि वाले खान-पान में बरतें...

Aaj Ka Rashifal, 27 नवंबर 2017: सिह राशि वाले खान-पान में बरतें संयम, इस राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी

1288
0
SHARE
Facebook
Twitter
aaj ka rashifal 27 november 2017

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: मिथुन राशि वालों को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा।

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2017: मेष राशि वाले खान-पान में बरतें संयम, इस राशि वालों को विदेश से मिलेगी खुशखबरीधनु – आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मेष – शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। खर्चों में वृद्धि होगी। खान-पान में संयम रखें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


वृषभ – जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। खुद पर सयंम रखें। गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन – मित्रों से लाभ हो सकता है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।इस समय किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है।



कर्क – मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गुस्से पर काबू रखें। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा।

सिंह – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा।



कन्या – वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला – सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।
वैदिक पूजा पाठ और यज्ञ द्वारा कैसे वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है



वृश्चिक– घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। वाहनसुख मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है।

धनु – आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।



मकर – किसी यात्रा पर जाने से बचें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। पानी से भय रहेगा।आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें। यात्रा पर जाने के योग हैं।



मीन – मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निणर्य लें। आय में स्‍थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here