Home trending Aaj Ka Rashifal, 19 नवंबर 2017: मेष राशि वालों आप तन-मन से...

Aaj Ka Rashifal, 19 नवंबर 2017: मेष राशि वालों आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, इस राशि वालों की हो सकती है आज हानि

536
0
SHARE
Facebook
Twitter

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: सिंह राशि वालों को परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2017: तुला राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, इस राशि वालों की हो सकती है मानहानितुला – यात्रा पर जाने के योग हैं।

मेष – आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।माता से लाभ होने के संकेत हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।


वृषभ – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

मिथुन –मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे।


कर्क – घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

सिंह – परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। आरोग्य मध्यम रहेगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।


कन्या – परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। गुस्सा पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नया काम करने से बचें। धन हानि के योग हैं।

तुला – यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आज का दिन अच्छा होगा। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है।


वृश्चिक – धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा।
वास्तु के हिसाब से कैसा होना चाहिए आपका ऑफिस

धनु – बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। यात्रा-प्रवास करने से बचें। मित्रों से भेंट हो सकती है।


मकर – शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग रहेगा। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।पानी से संभलकर रहें।

कुंभ– घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।


मीन– आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

aaj-ka-rashifal-19-november-2017




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here