Home trending Aaj Ka Rashifal, 14 दिसंबर 2017 : सिंह राशि वालों तबीयत के...

Aaj Ka Rashifal, 14 दिसंबर 2017 : सिंह राशि वालों तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है, तुला राशि वालों आज आपका मन विचलित रहेगा।

1277
0
SHARE
Facebook
Twitter
aaj ka rashifal 14 december 2017

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: मिथुन – स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

Aaj Ka Rashifal, 14 दिसंबर 2017 : सिंह राशि वालों तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है, तुला राशि वालों आज आपका मन विचलित रहेगा।

मेष – आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।



वृषभ – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।

मिथुन – स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा।


कर्क – बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह – आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत कार्य करने से बचें।


कन्या – वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें। धन लाभ होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। सोच-समझकर कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।

तुला – आज आपका मन विचलित रहेगा। आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें।



वृश्चिक– जिंदगी सही रास्ते पर है। आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। दूसरों से असहमती हो सकती है। धन खर्च हो सकता है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है।

धनु – शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


मकर – पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे।

कुंभ – पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा।


मीन – नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here