Home trending Aaj Ka Rashifal, 03 दिसंबर 2017: कुंभ राशि – दांपत्यजीवन की मधुरता...

Aaj Ka Rashifal, 03 दिसंबर 2017: कुंभ राशि – दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे।

1663
0
SHARE
Facebook
Twitter
Aaj Ka Rashifal, 03 दिसंबर 2017

Today Rashifal, Horoscope in Hindi 2017: सिंह राशि वालों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे।

मेष राशि – धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।



वृषभ राशि – पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाद-विवाद से बचें। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से भेंट हो सकती है। घर से बाहर सर्तक रहें। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि –आज का दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।


कर्क राशि – मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। खुद में बदलाव की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी।

सिंह राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है।


कन्या राशि – कार्य में सफलता और यश मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला राशि – स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा।


वृश्चिक राशि – माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है।आज का दिन शांति से व्यतीत करें। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है।

धनु राशि –आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा की संभावना है। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।


मकर राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि – दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।


मीन राशि – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here